कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
03-Jan-2026 03:30 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के बेतिया में मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चैलाभार पंचायत के वार्ड संख्या 11 में इंटर की एक छात्रा के साथ मारपीट की घटना को लेकर शनिवार को ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना से नाराज लोगों ने चैलाभार चौराहे पर मझौलिया–महना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी कर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क जाम के कारण गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम वार्ड संख्या 11 के कुछ लोगों द्वारा मनोज कुमार चौरसिया की 16 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि छात्रा को थप्पड़ मारा गया, जिससे उसकी आंख में चोट लग गई। परिजनों ने घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मझौलिया में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक भानु प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस संबंध में घायल छात्रा की दादी जानकी देवी ने मझौलिया थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई, जिसके बाद मामला शांत हो गया। पूछताछ के लिए थाना लाए गए एक महिला और पुरुष को समझाइश के बाद छोड़ दिया गया। प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि आपसी समझौते के आधार पर विवाद सुलझा लिया गया है और फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया