ब्रेकिंग न्यूज़

ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति

Home / bihar / Road Accident: ई-रिक्शा पलटने से मासूम की गई जान, पति-पत्नी घायल

Road Accident: ई-रिक्शा पलटने से मासूम की गई जान, पति-पत्नी घायल

Road Accident: बिहार के बेतिया से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार को मैनाटाड़ मुख्य मार्ग के मेला चौक के पास एक ई-रिक्शा पलट गया।

05-Jul-2025 09:19 AM

By First Bihar

Road Accident: बिहार के बेतिया से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां शुक्रवार को मैनाटाड़ मुख्य मार्ग के मेला चौक के पास एक ई-रिक्शा पलट गया। इस दुर्घटना में पांच वर्षीय बालक अली अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया, साथ ही ई-रिक्शा में सवार चनपटिया के धुव्र प्रसाद और उनकी पत्नी उर्मिला देवी भी घायल हुए। घायल बालक सहित पति-पत्नी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बच्चे को बेहतर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, रास्ते में बालक अली अंसारी की मृत्यु हो गई।


जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा बेतिया की ओर से मैनाटाड़ की ओर जा रहा था, जब मेला चौक के पास बाइक सवार से साइड लेते समय वह अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे खड़े अली अंसारी पर पलट गया। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों और परिवारजनों की मदद से घायल बालक और दंपति को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। बालक को गंभीर अवस्था में जीएमसीएच भेजा गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई।


अली अंसारी के परिवार में मातम छा गया है। उनके मां नजमुल खातून, दादा मंसूर मियां, चाचा इब्राहिम मियां समेत पूरे परिवार और गांव के लोग शोक में डूब गए हैं। परिजन रो-रो कर बुरा हाल हैं, वहीं ग्रामीणों ने परिवार को सांत्वना दी। मैनाटाड़ थाना अध्यक्ष राणा प्रसाद ने बताया कि अब तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच चल रही है। 


उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने पूरे इलाके में सुरक्षा और सड़कों पर वाहन संचालन के नियमों के पालन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही इस मामले की जांच पूरी कर दोषियों के खिलाफ उचित कदम उठाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

रिपोर्ट- संतोष कुमार