काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम
19-May-2025 12:09 PM
By First Bihar
DM taken action on BEO : आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए शिक्षकों का डेटा तैयार करने में नौ प्रखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की लापरवाही सामने आई है। जिला पदाधिकारी (DM) दिनेश कुमार राय के 15 अप्रैल के सख्त आदेश के बावजूद ये अधिकारी आवश्यक सूची जिला निर्वाचन कोषांग को समय पर नहीं दे सके। इसके चलते जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीष कुमार सिंह ने इन नौ बीईओ के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है और स्पष्टीकरण भी मांगा है।
इस लापरवाही के कारण बेतिया जिले में लगभग 12 हजार शिक्षकों का अप्रैल महीने का वेतन भुगतान प्रभावित हुआ है। डीएम ने शिक्षक-शिक्षिकाओं की अद्यतन विवरणी समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे ताकि विधानसभा चुनाव के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी हो सकें।
जिला शिक्षा अधिकारी ने चनपटिया, लौरिया, मैनाटांड़, मझौलिया, नरकटियागंज, सिकटा, ठाकरहां, योगापट्टी और नौतन के बीईओ को कर्तव्यहीनता में दोषी मानते हुए कार्रवाई की है। इन अधिकारियों को न केवल वेतन रोक का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि उन्हें जिला निर्वाचन कोषांग को अपडेटेड डेटा और एनओसी उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्पष्टीकरण भी देना होगा।
जिला शिक्षा कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि इस लापरवाही से चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आई है और विभाग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। आगामी समय में ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।