देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
05-Mar-2026 06:39 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेतिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर मझौलिया थाना क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसके व्हाट्सएप अकाउंट में पाकिस्तान के कोड से बातचीत के साक्ष्य मिले हैं।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन के निर्देश पर होली की शाम मझौलिया थाना क्षेत्र के मझौलिया चीनी मिल गेट के पास छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, जिसकी पहचान खुर्शेद आलम (25 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मझौलिया थाना क्षेत्र के जोकटिया वार्ड नंबर-13, चौबे टोला का निवासी बताया गया है।
पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से तीन एटीएम कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त मोबाइल फोन की जांच के दौरान व्हाट्सएप अकाउंट की चैट में पाकिस्तान के कोड (+92) से जुड़े मोबाइल नंबर से बातचीत के प्रमाण मिले हैं। साथ ही चैट में कई क्यूआर कोड और संदिग्ध लेन-देन से संबंधित जानकारी भी पाई गई है, जिससे साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
इस मामले में मझौलिया थाना में कांड संख्या 247/26 दर्ज कर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 319(2), 318(4), 303(2), 317(4), 317(5), 111(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66(c) और 66(d) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।