BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
19-Sep-2022 07:33 AM
HAJIPUR : बिहार के बेगूसराय में अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के बाद अब दूसरी घटना भी हो गयी है. रविवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने हाजीपुर शहर में ताबडतोड गोलियां चलायीं. बीच सड़क पर फायरिंग करने के बाद अपराधी आऱाम से निकल गये. उसके बाद पहुंची पुलिस ने खाली खोखा तलाशा.
शहर के बीच फायरिंग
रविवार की देर रात हाजीपुर शहर के बीचोबीच फायरिंग की ये वारदात हुई है. बाइक सवार अपराधियों ने शहर के मड़ई रोड में अंधाधुंध फायरिंग की. गोलियां चलाते हुए अपराधी राजेन्द्र चौक की ओर भाग निकले. इस घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गया है. हालांकि गनीमत ये है कि अपराधियों ने किसी आदमी को निशाना बनाने के बजाय हवाई फायरिंग की, लिहाजा किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार अपराधी रविवार की देर रात पासवान चौक की तरफ से शहर में घुसे. पासवान चौक से आगे मड़ई रोड में एक ही बाइक पर सवार अपराधियों ने ताबडतोड़ गोलियां चलायी. फायरिंग की आवाज सुन आसपास के इलाके में दहशत फैल गयी. स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधी शहर के बीचोबीच हथियार लहराते औऱ गोलियां चलाते हुए तकरीबन आधे किलोमीटर तक गये.
पुलिस ने खोखा तलाशा
शहर के बीच हथियार लहरा कर फायरिंग करते अपराधियों के बारे में पुलिस को कोई भनक नहीं मिली. बाद में जब स्थानीय लोगो ने पुलिस को खबर किया तो वह मौके पर पहुंची. पुलिस उस रास्ते में भी गयी, जिससे अपराधी भागे थे लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया. नगर थाना पुलिस ने बताया कि पूरे शहर को सील कर दिया गया है सघन चेकिंग की जा रही है.
नगर थाना पुलिस ने बताया कि उसे फायरिंग की सूचना मिली है. पुलिस को सड़क से खाली खोखा मिला है. बदमाशों ने किसी को निशाना बना कर फायरिंग की या दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की, इसकी जांच की जायेगी. पुलिस ने फायरिंग वाले इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज देखना शुरू कर दिया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.