ब्रेकिंग न्यूज़

डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या

Home / bihar / बेगूसराय में भड़के प्रवासी मजदूर, क्वारेंटाइन सेंटर के पास सड़क जाम कर किया...

बेगूसराय में भड़के प्रवासी मजदूर, क्वारेंटाइन सेंटर के पास सड़क जाम कर किया हंगामा

24-May-2020 12:03 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में प्रवासी मजदूरों ने क्वारेंटाइन सेंटर की कुव्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया है।मजदूरों ने सड़क जाम कर हंगामा किया है। इस दौरान मौके पर पहुंचे सीओ को मजदूरों का मान-मनौव्वल करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।


मामला सदर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय क्वांरटाइन सेंटर का है। प्रवासी मजदूरों का आरोप है कि ना तो यहां सैनिटाइजर की व्यवस्था है ना ही समुचित खाने-पीने और न ही नहाने की व्यवस्था है। इस संबंध में डीएम से लेकर सीओ तक संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन इसके बावजूद कोई असर नहीं दिखी इसी से नाराज होकर आज प्रवासी मजदूरों ने सड़क को बांस बल्ले से घेरकर जमकर कुव्यवस्था के खिलाफ हो हंगामा मचाया।


इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य ने भी व्यवस्था खिलाफ नाराजगी जताई।सूजा के पंचायत समिति सदस्य सुरेश तांती का कहना है कि जो क्वांरटाइन सेंटर पर व्यवस्था होनी चाहिए और व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीण अपने स्तर से प्रवासी मजदूरों को मदद कर रहे हैं ।प्रशासन से संपर्क साधने पर कोई रिस्पांस नहीं मिला इसी से नाराज होकर आज प्रवासी मजदूरों ने जमकर हंगामा किया है।


इस दौरान मौके पर पहुंचे सीओ ने प्रवासी मजदूरों को काफी समझाने बुझाने की कोशिश की। लेकिन मजदूर प्रदर्शन पर अड़े रहें। घंटों बाद मजदूर व्यवस्था सुधारने के आश्वासन पर विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध में सीओ ने बताया कि इन लोगों को प्रखंड क्वांरटाइन सेंटर में व्यवस्थित करने का प्रयास किया गया पर यह लोग मानने को तैयार नहीं थे। उन्होनें दावा किया कि क्वारेंटाइन सेंटर में भोजन-पानी, जेनरेटर आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।