ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / बेगूसराय पुलिस पदाधिकारियों और थानों का BSNL मोबाइल नंबर बदला, नया Airtel नंबर...

बेगूसराय पुलिस पदाधिकारियों और थानों का BSNL मोबाइल नंबर बदला, नया Airtel नंबर जारी

बेगूसराय जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों और थानों के मोबाइल नंबर बदल दिए गए हैं। अब नए Airtel नंबर जारी किए गए हैं, नया नंबर इस खबर में नीचे लगाया गया है, देख सकते हैं..

30-Aug-2025 09:03 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस पदाधिकारियों और थानों का मोबाइल नंबर बदल दिया गया है। पहले से उपयोग में लाए जा रहे बीएसएनएल के नंबर को हटा कर अब एयरटेल के नंबर सभी को जारी किया गया है। पुलिस कार्यालय ने आम लोगों से यह अपील की है कि वो अब आवश्यकता पड़ने पर एयरटेल के नए मोबाइल नंबरों का उपयोग करें। 


गृह विभाग (आसंधि शाखा) बिहार पटना के आदेश के आलोक में बेगूसराय जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों और थानों के कार्यरत BSNL मोबाइल नंबर बदल दिए गए हैं। अब जिले के पुलिस पदाधिकारियों और सभी थाना/प्रतिष्ठानों के लिए नए Airtel नंबर जारी किए गए हैं।


30 अगस्त को पुलिस कार्यालय, बेगूसराय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 11 जुलाई 2025 को जारी आदेश के तहत यह बदलाव किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक से लेकर सभी अनुमंडल, अंचल के पुलिस पदाधिकारी और थानों के प्रभारी अब नए नंबरों पर उपलब्ध रहेंगे।


इस सूची में कुल 36 पुलिस पदाधिकारियों और थाना/प्रतिष्ठानों के नए मोबाइल नंबर शामिल हैं। इसमें पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर थाना, मुफस्सिल थाना, तेघड़ा थाना समेत जिले के सभी थानों के नए संपर्क नंबर शामिल हैं। पुलिस कार्यालय ने आम जनता से अपील की है कि वे अब आवश्यकतानुसार इन नए मोबाइल नंबरों का उपयोग करें।

news image