Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी
25-Dec-2025 02:48 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पांच दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांधी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
आज देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। वहीं, क्रिसमस का पर्व भी पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी दिन आयोजित सांसद खेल महोत्सव के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि एक वैश्विक स्तर की बड़ी कंपनी के सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि रोजगार के बड़े अवसर भी प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि नालंदा में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना हो चुकी है और बच्चों को चाहिए कि वे अपने अभिभावकों से पूछें कि आज से 20 वर्ष पहले इस राज्य में खेल की क्या स्थिति थी। उस दौर में जिन खेलों को आज देश-विदेश में पहचान मिली है, वे यहां आयोजित तक नहीं होते थे। आज परिस्थितियां बदली हैं और बेगूसराय में भी एक बड़े स्टेडियम की आवश्यकता है। जहां उपयुक्त भूमि उपलब्ध होगी, वहां स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्होंने कहा कि इसे भाजपा द्वारा सुशासन पर्व के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल जी की जयंती के अवसर पर सांसद खेलो इंडिया कार्यक्रम का समापन किया है। वहीं बेगूसराय में आयोजित खेल महोत्सव के तहत विभिन्न खेलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। कुल मिलाकर, सांसद खेल महोत्सव ने न केवल खिलाड़ियों को मंच दिया, बल्कि खेल के माध्यम से रोजगार और विकास की संभावनाओं को भी रेखांकित किया।