ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / bihar / begusarai-news / बिना हेलमेट बाइक चलाते बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता का वीडियो वायरल,...

बिना हेलमेट बाइक चलाते बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता का बिना हेलमेट बाइक चलाने का वीडियो वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी को लेकर सवाल उठाए। मंत्री का वीडियो उनके आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया गया था।

08-Sep-2025 10:32 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री सुरेंद्र मेहता खुद मोटरसाइकिल चलाते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके सिर पर हेलमेट नहीं है। खास बात यह है कि यह वीडियो खुद मंत्री ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया था।


वीडियो पोस्ट करते समय मंत्री ने कैप्शन में लिखा, “गांव से लेकर शहर तक – बिहार अब बदलाव की रफ्तार पकड़ चुका है।” वीडियो में बैकग्राउंड में गाना बज रहा है – “तू दबंगों का दबंग तू, जीत लैला हर जंग…”।


वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर नाराजगी

यह वीडियो बेगूसराय जिले का बताया जा रहा है। मंत्री के समर्थकों के बीच बाइक चलाते हुए उनका यह अंदाज कई लोगों को रास नहीं आया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, “जब कानून बनाने वाले ही नियमों का पालन नहीं करेंगे, तो जनता से क्या उम्मीद?” दूसरे ने तंज कसा, “मंत्री जी के लिए कोई चालान नहीं है क्या?”


ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन

मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। नियमों के उल्लंघन पर ₹1,000 तक का चालान और ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन जैसी कार्रवाई का प्रावधान है। बिहार पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा अभियान चला रही है और आम लोगों को हेलमेट पहनने की हिदायत देती है, लेकिन मंत्री के इस वीडियो ने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


नेताओं से उम्मीदें

स्थानीय लोगों का कहना है कि नेता जनता के लिए मिसाल पेश करें, लेकिन इस तरह के वीडियो गलत संदेश दे सकते हैं। अभी तक मंत्री या उनके कार्यालय की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।