पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड
29-Jun-2025 12:30 PM
By Viveka Nand
Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार का नंगा खेल चल रहा है. अधिकांश विभागों में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हो रही है. बात चाहे इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की करें या फिर विकास से जुड़े विभागों की,सभी जगह अराजकता का आलम है. अफसऱशाही इस कदर बढ़ गई है कि अब किसी से डर नहीं रहा. भ्रष्टाचार में लिप्त अफसरों के खिलाफ जांच एजेंसियां कार्रवाई भी कर रहीं, इसके बाद भी कोई असर नहीं. कृषि विभाग में एक बड़े खेल का खुलासा हुआ है, विभाग के आंतरिक जांच में बेगूसराय़ के जिला कृषि पदाधिकारी सवालों के घेरे में आ गए हैं. जांच में यह बात सामने आई है कि जिला कृषि पदाधिकारी बेगूसराय इसके लिए जिम्मेदार हैं.
बीज के खेल का खुलासा, जांच में पकड़े गए अफसर
कृषि विभाग के अंतर्गत बिहार राज्य बीज निगम के प्रबंध निदेशक ने 23 जून को जांच टीम गठित की. जांच टीम को बेगसूराय जिले में मक्का बीज अनियमितता के संबंध में जांच कर रिपोर्ट देना था. जांच टीम ने 24 जून को जांच किया, रिपोर्ट में जिला कृषि पदाधिकारी बेगूसराय की भूमिका संदिग्ध दिखी. संयुक्त निदेशक उद्यान के साथ-साथ जांच में कुल 11 सदस्य मौजूद थे. जांच टीम ने जो रिपोर्ट सौंपी है वह चौंकाने वाली है. रिपोर्ट में जिला कृषि पदाधिकारी बेगूसराय अजित कुमार यादव लपेटे में आ गए हैं. संकर मक्का बीज वितरण को लेकर जांच टीम ने पाया कि 29 मई को जिला कृषि पदाधिकारी ने संकर मक्का बीज वितरण के लिए 1089 क्विंटल का आवंटन मांगा. दूसरी रिपोर्ट में 689 क्विंटल संकर मक्का के आवंटन करने की बात दर्ज की. जांच टीम ने पाया कि जिला कृषि पदाधिकारी ने एक ही दिन में लक्ष्य को परिवर्तित कर दिया गया.
बेगूसराय डीएओ हैं पूर्ण जिम्मेदार
जांच टीम ने अपने निष्कर्ष में पाया है की प्रमंडलीय संयुक्त निदेशक मुंगेर प्रमंडल के जांच प्रतिवेदन दिया है. इसके अतिरिक्त इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए स्पष्ट करना है कि जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा एक से अधिक बार आवंटन एवं उप आवंटन करने के कारण संकर मक्का के संबंध में ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. इसके लिए वे (डीएओ) स्वयं जिम्मेदार हैं.
वाहन की क्षमता से अधिक मक्के की ढुलाई दिखाई दिखाई गई
प्रमंडलीय संयुक्त निदेशक मुंगेर प्रमंडल के 23 जून के जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया है कि ट्रक भार (वाहन क्षमता) से अधिक मक्का बीज का आपूर्ति दिखलाना,पदाधिकारी द्वारा भौतिक रूप से सत्यापन नहीं करना तथा इतनी जल्दी में 201 क्विंटल मक्का संबंधित कंपनी को वापस भी हो जाना, पूरे मामले को संदेहास्पत बनता है. तत्काल भौतिक सत्यापन नहीं करने वाले पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जाती है.