ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी

बिहार में रेलवे ट्रैक बना डांस फ्लोर: रील बनाना युवक और महिला को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही हुआ बड़ा एक्शन

Bihar News: बेगूसराय के लखमिनिया रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर डांस कर रील बनाने वाले युवक और महिला को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। वीडियो वायरल होते ही रेलवे सुरक्षा बल ने सख्त कार्रवाई की।

14-Jan-2026 02:49 PM

By HARERAM DAS

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में रील बनाने का जुनून अब जानलेवा बनता जा रहा है। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज़ की होड़ में लोग न केवल नियम-कानून तोड़ रहे हैं, बल्कि अपनी जान तक जोखिम में डालने से नहीं चूक रहे।


ताजा मामला लखमिनिया रेलवे स्टेशन का है, जहां रेलवे ट्रैक को डांस फ्लोर समझ लिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक महिला और एक युवक बेखौफ होकर रेलवे ट्रैक पर डांस करते नजर आए, जबकि तीसरा युवक इस खतरनाक रील को कैमरे में कैद कर रहा था। वीडियो सामने आते ही हड़कंप मच गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ बेगूसराय ने जांच शुरू की। जांच में महिला की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के हुसैना दियारा परमानंदपुर वार्ड-11 निवासी गोरेलाल महतो की पत्नी अरुणा देवी उर्फ रूबी कुमारी के रूप में हुई। वहीं युवक की पहचान किशनपुर दियारा वार्ड-7 निवासी अशोक साह के पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई। रील बनाने वाला युवक नीतीश कुमार बताया गया है।


आरपीएफ की पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि 28 दिसंबर 2025 को उन्होंने लखमिनिया स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर यह रील बनाई थी। इसके बाद रेलवे क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश, रेल संचालन में बाधा और लापरवाहीपूर्ण कृत्य के आरोप में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर रेल न्यायालय भेज दिया गया।


इस संबंध में आरपीएफ पदाधिकारी ने कहा कि रील बनाना गलत नहीं है, लेकिन रेलवे ट्रैक स्टेज नहीं होता। ऐसी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। आरपीएफ ने साफ चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया की सनक में रेलवे ट्रैक पर इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।