Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी
14-Jan-2026 07:53 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में लगातार बढ़ते सड़क हादसे गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा रही है या वे गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इसी कड़ी में बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है।
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा पुल के पास 112 पुलिस वाहन और एक तेल टैंकर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में पुलिस वाहन पर सवार एक सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए बछवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 112 पुलिस वाहन मुरली टोल से फतेहा की ओर जा रहा था, तभी रसीदपुर की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय वाहन के एयरबैग खुल गए, इसके बावजूद सब-इंस्पेक्टर के.डी. पासवान समेत तीन पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तेल टैंकर को जब्त कर लिया है तथा फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसे प्रशासन और यातायात व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।