Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी
02-Dec-2025 02:58 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मंगलवार को अचानक तनाव उत्पन्न हो गया। लोहिया नगर ओवरब्रिज के पास जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम अवैध निर्माण हटाने पहुँची थी। जैसे ही बुलडोजर चलना शुरू हुआ, स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और भीड़ ने प्रशासनिक टीम पर पथराव कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस बल सक्रिय हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का-बल प्रयोग किया, हालांकि सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने लाठीचार्ज की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि पुलिस ने केवल भीड़ को हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गये। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भगदड़ में महिलाएं और बच्चे भी चपेट में आए।
प्रशासन की टीम बुलडोजर की मदद से अवैध दुकानों और घरों को हटाने में जुटी थी। कई लोग अपने घर और दुकान बचाने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन नगर निगम का कहना है कि पूरा इलाका अवैध कब्जे में था और यहाँ जाम की समस्या लगातार बनी रहती थी। जारी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह अवैध रूप रह रहे लोगों के झोपड़ीनुमा घरों को तोड़ा गया। मौके की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। डीएम तुषार सिंगला और एसपी भी मौके पर मौजूद रहे और हालात पर नजर बनाते रहे।
डीएम ने बताया कि प्रशासन ने पूरे इलाके का सर्वे किया था, जिसमें कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। जांच के दौरान पता चला कि कई लोग इस इलाके में अवैध रूप से बसे हुए थे, जबकि उनका स्थायी आवास कहीं और है। कई गैर-स्थानीय लोग भी इस क्षेत्र में कब्जा जमाए हुए पाए गए। ऐसे लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। डीएम ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में जाम, दुर्घटनाओं, आपातकालीन सेवाओं में बाधा और शहर के सौंदर्यीकरण से संबंधित समस्याएँ रहती हैं, वहाँ चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान का अगला चरण रेलवे गुमटी से लेकर जेल गेट तक चलाया जाएगा।


