बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
16-Jul-2020 01:19 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : अगर घर से निकल रहे हैं तो हो जाएं सावधान क्योंकि लॉकडाउन पालन कराने के लिए पुलिस अब सड़कों पर एक्शन मोड में नजर आ रही है। बेवजह घर से निकलने वालों पर दनादन पुलिस का डंडा चल रहा है।
बिहार में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या बढ़ता ही जा रहा है। इसको लेकर बिहार सरकार के द्वारा पूर्ण रूप से आज से बिहार में संपूर्ण तरीके से लॉकडाउन लगा दी गई है। इसका खासा असर अब बेगूसराय में दिखने लगा है। जहां लोग बेवजह सड़कों पर चलने पर पुलिस के द्वारा जमकर पिटाई की जा रही है। लॉक डाउन पालन कराने के लिए सड़कों पर सदर एसडीओ एवं सदर डीएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे जो लोग बेवजह बाहर घूम रहे उन पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
सदर एसडीओ संजीव चौधरी ने बताया कि आज से बेगूसराय में संपूर्ण रूप से लॉक डाउन लगा दी गई है।सरकार का जो आदेश है उसका कड़ाई से पालन किया जा रहा है।अगर लोग बेवजह घर से निकल रहे हैं तो उसके ऊपर कानूनी कार्यवाही भी की जा रही है। क्योंकि जिस तरीके से बेगूसराय में कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसको देखते हुए बेगूसराय में पूर्ण रूप से लॉकडाउन लगा दी गई है।उन्होंने यह भी कहा कि जो भी दुकानें हैं यह व्यवसाय प्रतिष्ठान है जो निजी दफ्तर है उनको बंद किया गया है जो किराना दुकान है या आवश्यक वस्तु संबंधित दुकान है बस वही दुकाने खुलेंगे।
सदर एसडीओ ने फर्स्ट बिहार के माध्यम से लोगों से अपील की कि बेवजह घर से ना निकले अगर ज्यादा इमरजेंसी है तभी घर से निकले अगर घर से निकल रहे तो मास्क का जरूर प्रयोग करें। अगर बेवजह घर से निकल रहे हैं और मास्क लगाकर नहीं निकल रहे हैं तो कानूनी कार्रवाई तय है। इसका असर बखरी में भी देखने को मिला जहां बखरी एसडीओ एवं डीएसपी के नेतृत्व में लॉक डाउन पालन करने के लिए लोगों से अपील की। वहीं बेवजह सड़कों पर चल रहे लोगों पर पुलिस के द्वारा पिटाई भी की गई और उसे उठक बैठक भी कराया गया। बताते चलें कि बेगूसराय में कोरना पॉजिटिव मरीज की संख्या 1000 से अधिक हो चुका है वहीं 9 लोग कि अब तक कोरोना से मौत हो चुकी है।