Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
02-Mar-2026 08:51 PM
By First Bihar
PATNA:पटना के बाढ़ अनुमंडल स्थित गुलाबबाग चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक फंक्शन से लौट रहे युवक को गोली मारी गई। गोली युवक के पैर में जा लगी जिससे वो घायल होकर वही गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घायल युवक ने गोली मारने वाले 4 युवकों की पहचान की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही गोली मारने वाले सलाखों के पीछे होंगे।
बताया जाता है कि पैसे के लेन-देन के कारण शराब माफिया मुनचुन ने बालू कारोबारी करण को गोली मार दी। 5 हजार रुपया करण ने मुनचुन को उधार दिया था। पैसा मांगने पर मुनचुन ने हमला कर दिया। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाबबाग चौक की है।
घायल करण बाढ़ के लहरिया टोला के रहने वाले हैं। उनके पैर में गोली मारी गयी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
बाढ़ से कुंदन किशोर की रिपोर्ट