वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
20-Jan-2021 09:45 PM
BEGUSARAI : बेगूसराय के बरौनी स्थित थर्मल पावर स्टेशन में जमकर बवाल होने की खबर है। एक संविदा मजदूर की मौत के बाद ग्रामीणों ने पावर प्लांट की घेराबंदी कर दी और प्लांट के अधिकारियों समेत सीआईएसएफ के सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना लिया। आक्रोशित ग्रामीण मजदूर के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। इस घटना के बाद एनटीपीसी ने पावर प्लांट को अस्थाई रूप से बंद करने की बात कही है।
दरअसल प्लांट में काम करने वाले एक के संविदा मजदूर की अचानक से मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बीटीपीएस संयंत्र के सभी एंट्री और एग्जिट गेट को बंद कर दिया। इस बवाल के कारण लगभग 750 अधिकारी और सुरक्षाकर्मी बंधक बन गए। आनन-फानन में बेगूसराय जिला प्रशासन को इस बात की जानकारी दी गई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस पूरे बवाल के कारण आज पावर प्लांट का कामकाज स्थगित हो गया। एनटीपीसी के प्रवक्ता विश्वनाथ चंदन ने कहा है कि 22 घंटे से नाकेबंदी जारी है और अगर ग्रामीणों ने इसे नहीं हटाया तो हम प्लांट को अस्थाई तौर पर बंद करने को मजबूर होंगे। हमारे कर्मी लगातार काम कर रहे हैं और उन्हें थकान हो गई है। उन्होंने कहा कि दूध और दवाओं की परिसर में आपूर्ति बंद हो चुकी है। हमारे कई कर्मियों की सेहत पर इसका असर पड़ रहा है और प्रदर्शनकारियों ने गेट बंद कर रखा है।
एनटीपीसी प्रवक्ता के मुताबिक जो लोग अंदर है वह बाहर नहीं जा सकते और एक ही सिर्फ के लोग लगातार काम कर रहे हैं। एनटीपीसी प्रवक्ता के मुताबिक जिस मजदूर की मौत हुई वह एनएच 28 पर दुर्घटना का शिकार हो गया। इससे प्लांट का कोई लेना देना नहीं है। आपको बता दें कि मंगलवार को एनटीपीसी में काम करने वाले राम आशीष ठाकुर की घर लौटते समय तेज रफ्तार गाड़ी गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ग्रामीण रामाशीष ठाकुर के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।