ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

Home / bihar / PURNEA: बिहार सरकार के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, बनमनखी में...

PURNEA: बिहार सरकार के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, बनमनखी में दुकानों पर चला बुलडोजर

बिहार सरकार के निर्देश पर बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र में सड़क और सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की। भारी पुलिस बल तैनात रहा।

14-Dec-2025 08:48 PM

By First Bihar

PURNEA: बिहार सरकार के सख्त निर्देश के बाद पूरे राज्य में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में पूर्णिया जिले के बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की।


एसडीएम प्रमोद कुमार और एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने सड़क और सरकारी जमीन पर लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को हटाया। नगर परिषद क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।


कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पूरी तरह नियमों और कानून के दायरे में चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटाने से पहले संबंधित लोगों को नोटिस भी जारी किया गया था।


हालांकि, कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन का कहना है कि शहर की व्यवस्था और यातायात को सुचारू रखने के लिए यह कदम आवश्यक है। प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।