ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान

Home / bihar / BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA...

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया

बांकीपुर विधायक ने 20 साल के राजनीतिक सफर के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

30-Mar-2026 10:36 AM

By First Bihar

BIHAR NEWS : नितिन नवीन के इस्तीफे पर सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कल रविवार को ही बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसे आज वो जमा करेंगे। संजय सरावगी ने कहा, उनका असम जाना जरूरी था। नितिन नवीन ने अपने एक्स पर लिखा है कि ‘मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।’


इसके आगे नितीन नवीन ने लिखा है कि -जनवरी 2006 में पिता स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने उन्हें पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया था। 27 अप्रैल 2006 को पहली बार निर्वाचित होकर उन्होंने अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।


विधायक ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में उन्होंने अपने पिता द्वारा बनाए गए क्षेत्र को पारिवारिक भावना से संवारने और विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का लगातार प्रयास किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें लगातार 5 बार सदन में अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का अवसर दिया।


उन्होंने कहा कि सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह उन्होंने जनता की आवाज उठाई और समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया। अपने कार्यकाल के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं से सीखने का अवसर भी मिला, वहीं कई महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान जनता और कार्यकर्ताओं के सुझावों से किया गया। मैंने यह हमेशा कहा है कि जनता ने मुझे समस्याएँ भी बताई, और उन समस्याओं के समाधान का रास्ता भी मुझे जनता ने हीं दिखाया। कार्यकर्ताओं ने मुझे भाई के रूप में, परिवार के सदस्य के रूप में और अभिभावक के रूप में अंगुली पकड़कर आज इस मुकाम तक पहुँचाया है। मैं पटना और बिहार की जनता को आश्वस्त करता हूँ कि जो परिवार का भाव उन्होंने मुझे दिया है, उसका मैं सदैव सम्मान करता रहूँगा।



विधायक ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में उन्हें बिहार सरकार में मंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला, जहां उन्होंने कई अहम नीतियों और योजनाओं को लागू करने में भूमिका निभाई।


उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने उन्हें परिवार के सदस्य की तरह मार्गदर्शन दिया और आज जिस मुकाम पर वे हैं, उसमें उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता से उनका संबंध आगे भी अटूट बना रहेगा।


अपने इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है और उसी के तहत उन्होंने बांकीपुर विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दिया है। नई भूमिका में भी वे बिहार और अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। अंत में उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत और विकसित बिहार के लक्ष्य को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की बात कही।