Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
18-Oct-2025 05:56 PM
By Sonty Sonam
BANKA: बांका के टाउन थाना क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 6 बाइक के साथ 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इसे पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। चोरी की बाइक का इस्तेमाल शराब की तस्करी में किया जाता था।
जांच में यह बात सामने आई कि चोरी की मोटरसाइकिलों को शराब तस्करों के हाथों चोर बेचता था। जिसका धड़ल्ले से इस्तेमाल शराब के धंधेबाज शराब तस्करी में करते थे। अवैध शराब की ढुलाई और आपूर्ति में इसका इस्तेमाल किया जा रहा था। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के निर्देश पर एसडीपीओ अमर विश्वास के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
जांच टीम ने गुप्त सूचना, सीसीटीवी फुटेज और खुफिया इनपुट के आधार पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की। इस दौरान टाउन थाना क्षेत्र के मर्दनकुरावा निवासी मिथिलेश यादव, लाडोमाटी निवासी अर्जुन कुमार यादव, जमदाहा थाना क्षेत्र के गौरबरन निवासी पंकज कुमार, जमदाहा के अमित कुमार और बाबूपुर निवासी दिलीप यादव को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के घरों और ठिकानों से पुलिस ने कुल छह मोटरसाइकिल बरामद किया गया। जिनमें एक अपाचे, एक पैशन प्लस, एक सुपर स्प्लेंडर और दो हीरो ग्लैमर बाइक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पिछले डेढ़ महीने से बांका और आसपास के इलाकों में सक्रिय था और चोरी की मोटरसाइकिलों को अपराधियों व शराब तस्करों को बेचा करता था।
शनिवार को टाउन थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि वाहन चोरी और अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस अभियान में एसडीपीओ अमर विश्वास, थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एएसआई ब्रजेश कुमार, दरोगा सुनील कुमार, धर्मेंद्र कुमार, जिबू कुमार, रंजेश भारती, राहुल कुमार और डीआईयू टीम के सदस्य शामिल थे।