BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
06-Sep-2025 05:35 PM
By Sonty Sonam
BANKA: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के हीरो मोटरसाइकिल के शो रूम में चोरों ने हाथ साफ किया है। शो रूम में रखे करीब 4 लाख कैश चुरा लिया है। शुक्रवार की देर रात बांका थाना क्षेत्र के शंकरपुर स्थित मंदार हीरो मोटरसाइकिल शो रूम में चोर वेंटिलेशन का रॉड काटकर घुसा और कैश काउंटर में घुसकर चार लाख कैश की चोरी कर ली और मौके से फरार हो गया।
इस बात की जानकारी तब हुई जब सुबह में मैनेजर शोरूम को खोलने के लिए शंकरपुर स्थित हीरो शोरूम पहुंचे। उन्होंने देखा कि वहां कैश काउंटर का ताला टूटा हुआ था। सीसीटीवी खंगालने पर पता चला कि दो नकाबपोश बदमाश शो रूम में घुसे थे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये थे।
मंदार हीरो के मैनेजर और मालिक विवेक राज ने इस घटना की सूचना टाउन थाने की पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। शो रूम में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है। वही घटना को लेकर शोरूम के मालिक ने बताया कि शोरूम में जो भी चोरी हुई है, जिसकी सूची तैयार की जा रही है। जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
वहीं पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। शो रूम में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे के नाम से यह शोरूम है। जिसकी देखरेख उनके रिश्तेदार विवेक राज कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री के शोरूम में चोरी की घटना पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इलाके में लोग यह सवाल कर रहे हैं कि जब पूर्व केंद्रीय मंत्री के यहां चोरी हो जा रही है तो आम लोगों का क्या होगा?