ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / bihar / BIHAR: प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर बढ़ाने के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली,...

BIHAR: प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर बढ़ाने के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली, सोशल मीडिया पर गुरूजी का वीडियो वायरल

बगहा के एक स्कूल में मैट्रिक-इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर बढ़ाने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है।

19-Jan-2026 08:50 PM

By First Bihar

WEST CHAMPARAN: बगहा में शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में ला खड़ा किया है। आरोप है कि मैट्रिक और इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा में अधिक अंक दिलाने के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली की जा रही है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह वायरल वीडियो बगहा-एक प्रखंड के रायबारी महुअवा पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय रायबारी महुअवा से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में विद्यालय के प्रधान शिक्षक अमित कुमार पर छात्रों से प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर बढ़ाने के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया गया है। कथित तौर पर वीडियो में छात्रों से खुलेआम रुपये लेते हुए दृश्य दिखाई दे रहे हैं, जिसे शिक्षा जैसे पवित्र क्षेत्र के लिए बेहद शर्मनाक बताया जा रहा है। हालांकि, फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बगहा-एक के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूरण कुमार शर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


निष्पक्ष जांच की मांग

वहीं, स्थानीय समाजसेवियों और अभिभावकों ने प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि छात्रों से किसी भी तरह की अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट