ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / bihar / Bihar News: कोर्ट मैरिज कर लौटे प्रेमी युगल के साथ मारपीट, एक दर्जन...

Bihar News: कोर्ट मैरिज कर लौटे प्रेमी युगल के साथ मारपीट, एक दर्जन लोगों पर FIR दर्ज

Bihar News: बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले पश्चिम चंपारण के बगहा में प्रेमी युगल और उनके परिवारों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। जब प्रेमी युगल कोर्ट में गवाही देने के लिए पहुंचे थे।

04-Jul-2025 09:27 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले पश्चिम चंपारण के बगहा में प्रेमी युगल और उनके परिवारों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। यह विवाद बगहा अनुमंडल कार्यालय के पास गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे तब हुआ जब प्रेमी युगल कोर्ट में गवाही देने के लिए पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, चौतरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी युगल 6 अप्रैल 2025 को घर छोड़कर फरार हो गए थे। इसके बाद दोनों सूरत पहुंचे और 14 अप्रैल को वहां कोर्ट में शादी कर ली।


इस दौरान युवती के परिजनों ने चौतरवा थाने में युवती के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी। गुरुवार को जब पुलिस की मौजूदगी में युगल बगहा न्यायालय में गवाही देने पहुंचे, तो युवती के परिजन अनुमंडल कार्यालय के पास पहुंच गए। उन्होंने युवती को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन युवती ने इनकार कर दिया। इस बात पर युवती के परिजनों और प्रेमी युगल के बीच जमकर मारपीट हो गई। युवती के परिजनों ने युवक के परिवार के सदस्यों के साथ भी हिंसा की।


स्थानीय लोगों और अंचल गार्ड के सहयोग से मामला शांत कराया गया। इसके बाद प्रेमी युगल पटखौली थाना पहुंचे और पुलिस को अपनी शिकायत दी। युवती अजमेरी खातून ने थाना में आवेदन देकर अपने माता-पिता समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई है। पटखौली थाना प्रभारी हृदयानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पक्षों को बुलाकर स्थिति की समीक्षा की जा रही है।


पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए मध्यस्थता का प्रयास किया जा रहा है ताकि कानूनी प्रक्रिया में कोई बाधा न आए और युगल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस पूरे मामले में युवती की सुरक्षा और उसके अधिकारों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

रिपोर्ट- संतोष कुमार