वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
30-Jan-2021 09:05 PM
BETTIAH : खबर पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व से जहां एक बाघ की मौत हो गई है। बाघ की मौत की सूचना मिलने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। सूबे के एकमात्र टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत किस वजह से हुई इसको लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि रात के वक्त नर और मादा बाघ-बाघिन के बीच भिड़ंत में बाघ की मौत हो गई हो।
वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व के वन संरक्षक क्षेत्रीय निदेशक हेमंत राय ने बाघ की मौत की पुष्टि की है। वन संरक्षक के मुताबिक बाघ का शव शनिवार को गश्ती के दौरान वन कर्मियों को मिला है और मामले की जांच की जा रही है। बाघ के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि आखिर उसकी मौत कैसे हुई। हालांकि उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि रात के वक्त नर और मादा के बीच लड़ाई में उसकी मौत हो सकती है। टाइगर रिजर्व में गश्ती के दौरान वन कर्मियों ने गोवर्धना वन क्षेत्र के सिरिसिया जंगल के अंदर बाघ का शव देखा। उन्होंने इसकी जानकारी दी कि लगभग दो-तीन घंटे पूर्व उसकी मौत हुई होगी।
गश्ती दल की सूचना के बाद तत्काल वन प्रमंडल के डीएफओ अमरीश कुमार मल्ल के नेतृत्व में अधिकारियों और पशु चिकित्सकों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। जिस बाघ की मौत हुई उसकी उम्र 3 से 4 साल के बीच से बताई जा रही है। क्षेत्र निदेशक के मुताबिक 2018 में बाघ से भिड़ंत में एक के तेंदुए की भी मौत हुई थी। इसका भी खुलासा पोस्टमार्टम की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाया था।