पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात
12-Jan-2025 02:29 PM
By First Bihar
bihar crime : बिहार के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रविवार को एक बस कंडक्टर की हत्या कर दी गई है। इस हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। इसके बाद मामला अब नियंत्रण में आया है।
दरअसल, औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के कुशहा मोड़ के पास रविवार की सुबह दर्जनों लोगों ने 45 वर्षीय बस कंडक्टर की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया और नेशनल हाईवे 19 को जाम कर दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सढिल गांव निवासी मंजय कुमार सिंह के रूप में हुई है।
वहीं,मृतक के परिजनों ने बताया कि मंजय औरंगाबाद से धनबाद के लिए चलने वाली बस में कंडक्टर का काम करता था। घटना के वक्त वह ड्यूटी जाने के लिए बस पकड़ने कुशहा मोड़ गया था। वहां मौजूद दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना के बाद आक्रोशित लोग आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क पर आगजनी भी की है। आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे 19 को जाम रखा। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।