पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात
07-Feb-2025 04:55 PM
By First Bihar
Road Accident in Bihar: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर असमय ही लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना औरंगाबाद से सामने आई है, जहां इंटर की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। इस घटना के बाद दोनों छात्रों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास की है।
मृतक छात्रों की पहचान फेसर निवासी सुनील यादव के 17 साल के बेटे राहुल कुमार औप पिपरा ढिबर गांव निवासी अखिलेश सिंह के 18 वर्षीय बेटे हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने महथू में अपने एक रिश्तेदार के घर रहकर इंटर की परीक्षा दे रहे थे। शुक्रवार को दोनों बाइक पर सवार होकर परीक्षा देने एग्जाम सेंटर जा रहे थे, तभी आज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशु को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और दोनों की मौत की खबर सुनकर उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों छात्रों के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और बाद में दोनों के शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद दोनों परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।