आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे
29-Oct-2025 08:24 PM
By First Bihar
AURANGABAD: औरंगाबाद से पुलिस महकमें से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। फर्जी आईपीएस बनकर घूम रहे शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की वर्दी में उसे दबोचा गया है। उसके मोबाइल से पुलिस की वर्दी में फोटो, फर्जी नियोजन पत्र और फर्जी पहचान पत्र बरामद किया गया है।
वह खुद को 2024 बैच का आईपीएस बता रहा था। प्रोवेशनरी आईपीएस ऑफिसर बता उसने एसपी को फोन करके सुरक्षा बल की मांग की थी। आदेश मिलने के बाद नगर थाने से सुरक्षा बल भी मुहैया करा दिया गया। जिसके बाद वह वर्दी पहनकर घूमने लगा। उसकी पहचान भोजपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करवा गांव निवासी अजय चौधरी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार फर्जी आईपीएस अजय चौधरी सुरक्षा कर्मियों के साथ देव सूर्य मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। तभी बातचीत के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को शक हो गया। उन्होंने अजय चौधरी से आईडी कार्ड दिखाने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। जिसके बाद उसे पकड़कर नगर थाने लाया गया और जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तब पूरा मामला सामने आ गया।
उसने खुद पुलिस को बताया कि वो आईपीएस अफसर नहीं है। हैदराबाद से होटल मैनेजमेंट करने के बाद वो वही जॉब करता था। फिर बाद में सेना और आईपीएस अफसर की वर्दी पहनकर लोगों को धोखा देने लगा। हैरानी की बात यह है कि बारूण थाने की महिला पुलिस पदाधिकारी सोनी कुमारी से शादी का झांसा देकर 13 लाख रुपये ठग लिया था।
मामले का खुलासा होने के बाद नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुरू में अजय चौधरी पर शक नहीं हुआ, क्योंकि कॉन्फिडेंस से वो खुद को आईपीएस बताया था। लेकिन जब पुलिस पदाधिकारियों ने उससे बातचीत की तब भेद खुल गया। सब इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार के बयान के आधार पर फर्जी आईपीएस अजय चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज किया गया जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है.