पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात
16-Jan-2025 10:28 AM
By First Bihar
Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकलकर सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार मछली विक्रेता को रौंद दिया। जिससे युवक की मौत हो गयी। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मछली विक्रेता की मौत हो गयी। हसपुरा-पचरुखिया रोड में हसपुरा थाना क्षेत्र के हसपुरा बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक 18 वर्षीय मछली विक्रेता की मौत हो गयी। इस घटना में मृतक की पहचान रफीगंज प्रखंड के नयकी गांव निवासी मिंटू मेहता के पुत्र लवकुश कुमार के रूप में हुई है।
वहीं,सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि लवकुश कुछ वर्षों से अपने नानी के घर रहता था। नाना राजकिशोर मेहता के साथ हसपुरा बाजार स्थित कनाप रोड में किराए पर रूम लेकर रहता था। वह बाइक से गांव-गांव में मछली का व्यवसाय करता था। घटना वाले दिन भी मछली बेचने ग्रामीण क्षेत्रों में गया हुआ था। मछली बेचकर घर जाते समय हसपुरा बाजार के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
इधर, इस मामले को लेकर हसपुरा थानाध्यक्ष नरोत्तम ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से मृतक के पैतृक गांव व ननिहाल में मातम पसरा हुआ है।