ब्रेकिंग न्यूज़

दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे

Home / bihar / aurangabad-news / Bihar News: छठ व्रतियों के लिए निशुल्क जल-शरबत कैंप लगाने जा रहे युवकों...

Bihar News: छठ व्रतियों के लिए निशुल्क जल-शरबत कैंप लगाने जा रहे युवकों की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

Bihar News: यह दुर्घटना बेहद दुखी करने वाली है, इन युवकों में से 2 की मृत्यु हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है.

04-Apr-2025 11:29 AM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक पीड़ादायक खबर सामने आ रही है. जहाँ नबीनगर के पाढ़ी मोड़ के पास हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है. जबकि, एक युवक बुरी तरह से घायल हो चुका है, उसे नाजुक हालत में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक़ ये तीनों युवक देव छठ मेला में जा रहे थे. जहाँ नबीनगर स्थित चंद्र्गढ़ गांव के ही कुछ युवकों द्वारा निशुल्क जल, चाय व शरबत वितरण का कैम्प लगाया जाने वाला था.


ये तीनों युवक औरंगाबाद के एक मॉल से अपनी ड्यूटी समाप्त कर गांव आए और वहां से कार लेकर देव छठ मेले की ओर निकले. पाढ़ी मोड़ के पास इनकी कार को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना के बाद ट्रक का चालक वहां से फरार हो गया. मृतकों की पहचान शंकर ठाकुर के बेटे रविकांत कुमार और सीता चंद्रवंशी के पुत्र अखिलेश कुमार के रूप में हुई है. 


गुरुवार रात हुई इस भीषण दुर्घटना ने गांव के माहौल को मातम में बदलकर रख दिया है. बेहद मशक्कत के बाद इन युवकों को कार से बाहर निकाला गया. जिसके बाद इन्हें सदर अस्पताल लाया गया. वहां रविकांत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इधर घायल अखिलेश को लेकर उनके परिजन नारायण मेडिकल कॉलेज लेकर जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.


एक और युवक मोनू की हालत अभी नाजुक बताई जाती है. पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया. इस दर्दनाक घटना के बाद मृत युवकों के घर में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.