चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव
12-Mar-2021 12:44 PM
By AKASH KUMAR
AURANAGABAD : गुप्ता धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो ट्रक से टकार गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं सात गंभीर रुप से घायल हो गए.
हादसा औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास की है, जहां ऑटो और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.
मृतक की पहचान महुआ शहीद नाला पर निवासी नीरज कुमार सोनी और शाहपुर मुहल्ला निवासी सुदर्शन मेहता के बेटे नीरज मेहता के रूप में की गई है. जबकि घायलों में बिनोद, सूरज, रवि मेहता, राजेश मेहता, बराटपुर गढ़ के छोटू कुमार एवं संदीप मेहता शामिल हैं.
बताया जाता है कि सभी लोग गुरुवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर गुप्ता धाम भगवान के दर्शन को गए हुए थे और वापसी के क्रम में इनकी ऑटो महाराणा प्रताप चौक के समीप ट्रक से टकरा गई.घटना शुक्रवार की सुबह तीन बजे की बताई जा रही है. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया.