ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / लंबे इंतजार के बाद बिहार से नेपाल के लिए दौड़ेगी ट्रेन, आज पीएम...

लंबे इंतजार के बाद बिहार से नेपाल के लिए दौड़ेगी ट्रेन, आज पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

02-Apr-2022 10:00 AM

PATNA : लंबे इंतजार के बाद भारत नेपाल के बीच फिर ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. यह ट्रेन बिहार के जयनगर से नेपाल के कुर्था तक ब्रॉड गेज लाइन पर चलने वाली है. कुर्था स्टेशन नेपाल के धनुषा जिले में है जो जनकपुर जोन में आता है. यानी अब सीता के जन्म स्थली तक रेलवे की सेवा शुरू होने वाली है. 


इससे पहले ही यहां अंग्रेजों के जमाने में मीटर गेज रेड लाइन हुआ करती थी, जिसे साल 2000 में खत्म कर दिया गया था. उसके बाद से भारत और नेपाल के बीच में कोई रेल संपर्क नहीं था. इस ट्रेन के शुरू होने से पहली बार दोनों देशों की सीमा के आर पार मुसाफिर सीधे ट्रेन से यात्रा कर पाएंगे. यह रेल यात्रा करीब 33 किलोमीटर की होगी. इसके लिए बिहार के जयनगर में एक नया स्टेशन भी तैयार किया गया है. इस ट्रेन में यात्रा करने के लिए मुसाफिरों को विजा या पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी. 


इस रेल सेवा को शुरू करने के लिए भारत और नेपाल में बड़ी तैयारी की गई है. इस रेल रूट पर यात्री ट्रेन और माल गाड़ी दोनों चला करेंगीं. वहीं इस रेल रूट को नेपाल के बर्दीबास तक ले जाने के लिए नई पटरी बिछाने काम भी चल रहा है. इसमें 3 किलोमीटर रेल लाइन बिहार में जबकि करीब 66 किलोमीटर रेल लाइन नेपाल की सीमा में होगी. उम्मीद की जा रही है कि इस लाइन के विस्तार का काम भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा आज संयुक्त रूप से दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस से उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन जयनगर और जनकपुर, 21 दोनों स्थानों पर आयोजित किया जाएगा. दोनों देशों के स्टेशन (जयनगर और जनकपुर) पर हैदराबाद हाउस दिल्ली में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा. उद्घाटन कार्यक्रम में सुरक्षा के में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.