Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल
10-Feb-2026 08:43 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल में भीषण सड़क हादसे में एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि दो अन्य कर्मचारी घायल हो गये। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना मेहंदिया थाना क्षेत्र स्थित एनएच 139 की है, जहां बालिदाद बाजा के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंद दिया। इस घटना में एक सिपाही की मौत हो गयी जबकि दो कर्मी बुरी तरह घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मोटर वाहन निरीक्षक विपुल कुमार के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान औरंगाबाद की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और पीछे से विभागीय गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि परिवहन विभाग की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही एक सिपाही की मौत हो गई।
मृतक की पहचान बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रताप सागर गांव निवासी मैनेजर यादव के पुत्र 27 वर्षीय मुकेश कुमार यादव के रूप में की गई है। मुकेश कुमार यादव परिवहन विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत थे। वहीं इस हादसे में दो अन्य कर्मी मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है।
घटना की सूचना मिलते ही मेहंदिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया। इस संबंध में यातायात थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हादसे में ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।