ब्रेकिंग न्यूज़

Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले Bihar Train News : बिहार बोर्ड परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 2 जोड़ी ट्रेनों का 5 हॉल्ट पर स्टॉपेज; छात्रों को राहत

Bihar Crime News: निगरानी के हत्थे चढ़े शिक्षा विभाग के दो घूसखोर कर्मचारी, 50 हजार रिश्वत लेते धराए

Bihar Crime News: बिहार के अरवल में निगरानी विभाग की टीम ने शिक्षा विभाग के दो कर्मचारियों को 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News

05-May-2025 07:26 PM

By mritunjay

Bihar Crime News: बिहार में निगरानी विभाग के लगातार एक्शन के बावजूद रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। निगरानी विभाग की टीम ने एक बार फिर दो घूसखोर कर्मचारियों को रंगेहात दबोचा है। दोनों एक सेवानिवृत शिक्षक से 50 हजार रुपए घूस ले रहे थे तभी निगरानी की टीम ने दोनों को धर दबोचा।


निगरानी विभाग डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के दो कर्मचारी सेवांत लाभ के लिए रिटायर एक शिक्षक को लगतार परेशान कर रहे थे। शिक्षक ने निगरानी विभाग में लिखित शिकायत की थी। सूचना के सत्यापन बाद अरवल बाजार में रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।


शिक्षा विभाग का प्रधान लिपिक मनोज कुमार एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार को घूस के 50 हजार रुपए के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में कई वर्षों से कार्यरत थे। फिलहाल निगरानी विभाग के टीम दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर पटना ले आई है।