गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
11-May-2025 10:32 PM
By First Bihar
BIHAR: स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में बिहार सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। अरवल जिले के सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड अंतर्गत ओरानी गांव में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का भव्य उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया। उन्होंने फीता काटकर इस आधुनिक सुविधा युक्त स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया और स्थानीय लोगों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
सुदूर इलाके में भी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच
उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि वंशी जैसे दूरदराज और पिछड़े इलाके में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना इस बात का प्रतीक है कि सरकार सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की प्राथमिकता में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना और गांव-गांव तक सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है।
मुफ्त दवाइयों और जांच सुविधाओं की व्यवस्था
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बताया कि इस नए केंद्र में 244 प्रकार की आवश्यक दवाएं पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही यहां एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच सुविधाएं भी मुफ्त में दी जाएंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा सुधार की दिशा में चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।
पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना
अपने संबोधन में मंत्री ने पूर्व की सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “एक समय था जब पीएमसीएच जैसे बड़े अस्पताल में भी सूई और रूई की कमी की खबरें छपती थीं। लेकिन अब हमारी सरकार ने गांव तक आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का काम किया है।”
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर आयोजित जनसभा की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. आर. के. सहाय ने की। कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त शैलेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूजा कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक विकास दुबे, समाजसेवी सरदार रणविजय सिंह, और बड़ी संख्या में स्थानीय जनता, डॉक्टर, एएनएम, आशा कार्यकर्ता और पत्रकार मौजूद रहे।