ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / arwal-news / Bihar News: हेलीकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, बिहार की...

Bihar News: हेलीकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, बिहार की अनोखी शादी की हो रही खूब चर्चा

05-May-2025 06:27 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: "शौक बड़ी चीज होती है" ये कहावत एक बार फिर सच साबित हुई है बिहार के अरवल जिले में, जहां एक दूल्हे ने अपनी दुल्हन से किया हुआ वादा निभाने के लिए अनोखी बारात निकाली। दूल्हे ने न लग्जरी गाड़ी चुनी, न घोड़ी बल्कि सीधे हेलीकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गया।


यह अनोखी शादी अरवल सदर थाना क्षेत्र के मोठा गांव में हुई, जहां पहली बार किसी दूल्हे ने हेलीकॉप्टर से बारात लाकर सबको चौंका दिया। जैसे ही हेलीकॉप्टर गांव के आसमान में मंडराया, गांव और आसपास के हजारों लोग हेलीपैड के पास जमा हो गए। नजारा कुछ ऐसा था जैसे चुनावी मौसम में कोई बड़ा नेता उतर आया हो।


इस खास मौके पर दुल्हन के पिता अजीत शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी निक्की कुमारी की शादी भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के पुरहरा गांव निवासी अंशु कुमार, जो पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, से तय हुई थी। दूल्हे अंशु कुमार ने कहा कि दुल्हन की ख्वाहिश थी कि उनकी बारात हेलीकॉप्टर से आए, और उन्होंने यह वादा निभाया — चाहे इसके लिए लाखों रुपये क्यों न खर्च करने पड़े हों।


दुल्हन के चाचा सुरेश शर्मा ने बताया कि दूल्हा एक प्रतिष्ठित जमींदार और पढ़ा-लिखा परिवार से ताल्लुक रखता है। उसकी मां वर्तमान में गांव की मुखिया हैं। उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह गर्व की बात है कि हमारी बच्ची ऐसे घर में जा रही है और हेलीकॉप्टर से बारात लाकर पूरे गांव और जिले का नाम रोशन किया है।” गांव में इस अनोखी शादी को लेकर खासा उत्साह है और यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।