ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / arwal-news / Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसा, चार साल के मासूम की मौत,...

Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसा, चार साल के मासूम की मौत, पांच लोग घायल

09-May-2025 09:04 PM

By mritunjay

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर अकबरपुर पेट्रोल पंप के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम अनुराग कुमार की मौत हो गई, जबकि उसकी मां सुप्रिया देवी और 2 वर्षीय भाई समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में कुल सात लोग सवार थे। मृतक की मां सुप्रिया देवी, अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र के बेलांव गांव की रहने वाली हैं। वह अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके, उपहरा थाना क्षेत्र के अरंडा गांव जा रही थीं। वह अपने घायल भाई से मिलने के लिए निकली थीं, तभी यह हादसा हो गया।


घटना में सुप्रिया देवी और उनका छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ऑटो में सवार चार अन्य यात्री भी जख्मी हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ऑटो को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही अनुराग का शव उसके पैतृक गांव बेलांव लाया गया, पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।