गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
07-Mar-2025 09:04 AM
By mritunjay
Bihar News : अरवल जिला पुलिस के द्वारा अरवल जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल एक नामी अपराधी को लंबे समय के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इसे बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि ये अपराधी लंबे समय से फरार चल रहा था और अब जाकर पुलिस ने आखिरकार इसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
गिरफ्तार अपराधी का नाम ताराभूषण उर्फ दारा सिंह बताया जा रहा। दारा सिंह पे०-स्व० सुदामा शर्मा, सा०-आंकोपुर, थाना-रामपुरचौरम, जिला-अरवल को गिरफ्तार कर अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है| जहाँ उसकी सजा पर सुनवाई होगी।
इस मामले में रामपुर चौरम थाना अध्यक्ष सिंटु कुमार के नेतृत्व में कार्यवाई की गई। दारा सिंह जो कि लंबे समय से फरार चल रहा था, उसका पुलिस के हत्थे चढ़ना कई स्थानीय लोगों के लिए एक खुशखबरी जैसी है। यह अपराधी कई बड़े अपराध में संलिप्त था।
ताराभूषण के अपराध इतिहास की बात करें तो इस पर रामपुरचौरम थाना कांड सं० 10/2002 धारा-302/364/201/34 भा०८०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट, 3/5 अनु० जाति/जनजाति एक्ट एवं, कांड संख्या 18/2004 धारा-392 भा०८० वि..
कांड सं०19/2004 धारा-399/402 भा०द० वि०, कांड सं० 20/2004 में धारा-25(1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट, अरवल थाना कांड सं० 58/2022 धारा-341/323/386/504/411/34 भा०८०वि० एवं 37 (सी) बिहार मद्यनिषेध उत्पाद सं० अधि० 2018 का मामला दर्ज था।
अरवल पुलिस की इस सफलता के बाद इसे लोग बड़ी कामयाबी के रूप में देख रहे हैं, जानकारी के अनुसार लोगों में इसका खौफ था और कई परिवार इसकी वजह से या तो उजड़ चुके थे या इसके खौफ में जी रहे थे, आने वाले समय में जिले के अन्य नामी अपराधियों पर भी पुलिस इसी प्रकार की कार्यवाई करने जा रही है।