गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
19-Mar-2025 04:14 PM
By Viveka Nand
Bihar Land Survey: अरवल की महिला अंचल अधिकारी विजया कुमारी को सरकार ने दंड दिया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से संकल्प जारी किया गया है . जिलाधिकारी मधुबनी की रिपोर्ट के बाद अंचल अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया गया है.
मधुबनी के जिलाधिकारी ने 4 अक्टूबर 2024 को बाबूबरही अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी विजया कुमारी के खिलाफ आरोप पत्र गठित कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को भेजा था. इनके खिलाफ परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य से गायब रहने, बिना सूचना के विशेषावकाश में जाने, अपने कार्यालय से अनुपस्थित रहने, मोबाइल स्विच ऑफ रखने जैसे गंभीर आरोप थे.इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आरोपी अंचल अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा. अरवल में पदस्थापित अंचल अधिकारी ने जो जवाब दिया, उससे विभाग संतुष्ट नहीं हुआ।
इसके बाद अरवल अंचल में पदस्थापित सीओ विजया कुमारी को संचई प्रभाव के बिना दो वेतन वृद्धि रोक का दंड अधिरोपित किया गया है.वहीं कटिहार के मनिहारी अंचल के अंचल अधिकारी निहारिका को निंदन का दंड देकर विभागीय कार्यवाही को समाप्त किया गया है.