ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / arwal-news / Bihar Board 10th Result: अरवल की कोमल ने मैट्रिक परीक्षा में लहराया परचम,...

Bihar Board 10th Result: अरवल की कोमल ने मैट्रिक परीक्षा में लहराया परचम, TOP-10 में बनाई जगह

अरवल जिले के कलेर प्रखंड के आरएनएस हाईस्कूल जमुहारी की छात्रा कोमल कुमारी ने 484 अंक हासिल कर राज्य में 6 वां स्थान प्राप्त किया।

29-Mar-2025 09:27 PM

By mritunjay

Bihar Board 10th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया। 82.11 फीसदी छात्र-छात्राओं को बिहार बोर्ड की परीक्षा में सफलता हासिल की है। टॉप 10 में कुल 123 छात्र-छात्राएं हैं। इसमें 60 लड़कियां और 63 लड़के शामिल हैं। जहानाबाद और अरवल के छह छात्र-छात्राओं ने TOP 10 में जगह बनाई है। अरवल की कोमल ने मैट्रिक परीक्षा में छठा स्थान प्राप्त किया है। जिससे घर में खुशी का माहौल है। 


बिहार बोर्ड में दसवीं की वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अरवल जिले के कलेर प्रखंड क्षेत्र के रघुनंदन सिंह उच्च विद्यालय जमुहारी की छात्रा कोमल कुमारी ने 484 अंक लाकर राज्य में छठा स्थान हासिल किया है। अरवल जिले के सवजपुर धेवई गांव निवासी कौशल किशोर सिंह की पुत्री कोमल कुमारी 484 अंक लाकर बिहार में छठा स्थान हासिल की है। बता दें कि कोमल के पिता जिंदल कंपनी छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। उनकी मां गृहणी हैं। 


कोमल जमुहारी स्थित अपने ननिहाल में रहती है। नाना-नानी के घर पर रहकर ही उसने मैट्रिक परीक्षा की तैयारी की और यह सफलता हासिल की। कोमल अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और नाना-नानी एवं शिक्षकों को दे रही हैं। वह आगे चलकर साइंस की पढ़ाई करेगी और आईएएस बनेगी। आईएएस बनना कोमल का सपना है जिसे वो पूरा करेगी। मैट्रिक के परीक्षा में बिहार में छठा स्थान लाने को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है। इस बात का पता लगते ही लोग बधाई देने के लिए घर पर पहुंच रहे हैं और कोमल की उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं।