गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
02-Jun-2025 09:02 PM
By First Bihar
ARWAL: अरवल जिले के कुर्था थाना कैम्पस में एक अनोखी शादी हुई। थाना परिसर में स्थित मंदिर में प्रेमी-युगल की शादी करवाई गयी। जहां न कोई बैंड बाजा था और न ही बाराती थे। इससे पहले दोनों ने सबसे छिपाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। जब दोनों परिवारों को इस बात का पता चला तब वो सोमवार को कुर्था थाना पहुंच गये जहां दोनों ने पुलिस कर्मियों के समक्ष मंदिर में शादी रचाई।
करपी थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी प्रमोद शर्मा के पुत्र सतीश कुमार ने औरंगाबाद जिले के पौथु थाना क्षेत्र के सीबा गांव निवासी रामानुज शर्मा की पुत्री रिनशु कुमारी के साथ थाने में ही सात फेरे लिये। मिली जानकारी के मुताबिक सतीश और रिनशु का प्रेम-प्रसंग पिछले कई वर्षों से चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे, लेकिन सामाजिक और पारिवारिक कारणों से विवाह नहीं हो पा रहे थे।
मार्च माह में दोनों ने गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद जब परिवारों को इस बात की जानकारी हुई, तो सोमवार को दोनों पक्ष कुर्था थाने पहुंचे।थाने में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष शमशेर आलम, पीएसआई स्मिता उपाध्याय सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मामले को समझते हुए प्रेमी युगल को थाना परिसर में बने भगवान शिव के मंदिर में शादी कराने का निर्णय लिया।
पूरे विधि-विधान के साथ युगल की शादी कराई गई। नवविवाहित जोड़े ने भगवान को साक्षी मानकर एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। इस अनोखी शादी के गवाह बने पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी भावुक हो उठे और नवदंपति को आशीर्वाद देकर विदा किया। थाने में हुई यह शादी न केवल प्रेम की जीत साबित नहीं हुई, बल्कि समाज के लिए भी एक मिसाल बन गई।