गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
16-Jun-2025 04:59 PM
By mritunjay
Bihar News: बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर आवास सहायक को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार को करपी प्रखंड कार्यालय में यह कार्रवाई की। आरोपी को अरेस्ट करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना लेकर चली गई।
दरअसल, करपी प्रखंड में सोमवार को निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैनात आवास सहायक सुनील कुमार सुमन को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुनील कुमार सुमन पुराण पंचायत में तैनात था।
जानकारी के मुताबिक, रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के बालागढ़ गांव निवासी भूषण कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई कि सुनील कुमार सुमन आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि जारी करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और सुनील कुमार सुमन को रिश्वत लेते ही धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सर्किट हाउस ले जाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने कई अन्य बिचौलियों के नाम उजागर किए जो लाभार्थियों से अवैध वसूली में सहयोग करते थे।
आरोपी आवास सहायक मूल रूप से अरवल जिले के वासिलपुर गांव का निवासी है और पिछले कुछ वर्षों से करपी प्रखंड में पदस्थापित था। इस कार्रवाई से प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में भय का माहौल देखा गया। निगरानी टीम का नेतृत्व डीएसपी शिवकुमार शाह कर रहे थे, जिसमें इंस्पेक्टर जहांगीर अंसारी, सब इंस्पेक्टर ऋषिकेश कुमार, दिग्विजय सिंह एवं राहुल कुमार शामिल थे।