ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / arwal-news / अरवल पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर दो बदमाशों को दबोचा,...

अरवल पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर दो बदमाशों को दबोचा, चोरी का विरोध करने पर युवक को मारी थी गोली

अरवल में चोरी का विरोध करने पर युवक को मारी थी गोली, गोली मारने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

17-Nov-2025 05:53 PM

By First Bihar

ARWAL: चोरी का विरोध करने पर युवक को गोली मारे जाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो बदमाशों को दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद दोनों अपराधियों को जेल भेजा गया है। वही अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


घटना अरवल के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के कटेसर टोला रामनाथ बिगहा की है जहां घर में चोरी के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया था। अरवल पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।


पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार को जब इस घटना की जानकारी मिली उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। जिन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। जिसके बाद टीम लगातार प्रयास करते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि 16 नवंबर को चोरों ने घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया था। 


विरोध करने पर चोरों ने बैजू कुमार, पिता स्व. दयानंद गोस्वामी, निवासी कटेसर टोला रामनाथ बिगहा को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पीड़ित की पत्नी संगीता देवी द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर रामपुर चौरम थाना कांड संख्‍या 95/25 दिनांक 17.11.25 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2)/62/109/3(5) तथा 27 शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। 


गिरफ्तार आरोपियों में जबाहर लाल मिस्त्री एवं पंचम कुमार शामिल है, दोनों ग्राम कटेसर का रहने वाला है। इस छापेमारी दल में रामपुर  चौरमथानाध्यक्ष वैलिस्टर राम , सअनि राजकपूर, नवलकिशोर राम, परमहंस यादव, बाबुनंदन कुमार, सिपाही वर्षा कुमारी, संजीव कुमार, संजय कुमार एवं चासि ब्रजेश कुमार शामिल थे। पुलिस का कहना है कि अन्य संभावित आरोपितों की भी पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।