गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
06-May-2025 11:14 AM
By First Bihar
Arwal SP Arrest Warrant: बिहार के अरवल जिले में तैनात वर्तमान एसपी डॉ. इमानुल हक मेंगनू के खिलाफ किशनगंज सीजेएम कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई अधिवक्ता छविलाल सिंह द्वारा दायर एक वाद के बाद की गई है, जिसमें वर्ष 2023 में एसपी रहते हुए उनके साथ गालीगलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था।
क्या है मामला:
8 फरवरी 2023 को तत्कालीन किशनगंज एसपी डॉ. मेंगनू ने अधिवक्ता को कार्यालय में बुलाकर कथित रूप से गाली-गलौज और बदसलूकी की थी। इस घटना के बाद 9 फरवरी को अधिवक्ताओं की आमसभा में विरोध प्रस्ताव पारित किया गया था। वाद में यह भी बताया गया कि एसपी द्वारा पूर्व में भी अन्य अधिवक्ताओं से इसी तरह का व्यवहार किया गया था।
कोर्ट का आदेश:
केस संख्या C-113/2023 की सुनवाई के बाद किशनगंज सीजेएम कोर्ट ने गिरफ्तारी हेतु वारंट जारी करते हुए वर्तमान पुलिस अधीक्षक और सदर थानाध्यक्ष को तामिला सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। किशनगंज के वर्तमान एसपी सागर कुमार ने पुष्टि की कि कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं डॉ. मेंगनू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे इस घटना और वारंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।”