ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / arwal-news / बढ़ती ठंड को लेकर अरवल में स्कूलों का टाइम टेबल बदला, डीएम का...

बढ़ती ठंड को लेकर अरवल में स्कूलों का टाइम टेबल बदला, डीएम का आदेश

अरवल जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी व निजी स्कूलों, प्री-स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में अस्थायी बदलाव किया है।

24-Dec-2025 04:40 PM

By mritunjay

ARWAL: अरवल जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और विशेष रूप से सुबह और शाम के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला दण्डाधिकारी अमृषा बैस द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक गतिविधियों के समय पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।


जारी आदेश के अनुसार दिनांक 24 दिसंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक किसी भी विद्यालय में सुबह 10:00 बजे से पहले तथा अपराह्न 3:30 बजे के बाद नियमित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन नहीं किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि अत्यधिक ठंड के दौरान छोटे बच्चों को सुबह जल्दी और देर शाम विद्यालय आने-जाने में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ जाता है, जिससे सर्दी, खांसी, बुखार एवं अन्य मौसमी बीमारियों की संभावना रहती है।


विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश के अनुरूप अपने-अपने विद्यालयों की समय-सारणी का पुनर्निर्धारण करें, ताकि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित न हो और उनका स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहे। हालांकि, बोर्ड एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित विशेष कक्षाओं और परीक्षाओं को इस आदेश से मुक्त रखा गया है, जिससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर प्रतिकूल असर न पड़े।


इस आदेश की प्रतिलिपि आयुक्त, मगध प्रमंडल गया, पुलिस अधीक्षक अरवल, अनुमंडल पदाधिकारी, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है। जिला प्रशासन ने आम जनता और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।


news image