ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / arwal-news / Road Accident: स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत, चार...

Road Accident: स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Road Accident: बिहार के अरवल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

21-May-2025 06:49 PM

By mritunjay

Road Accident: बिहार के अरवल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मेहंदिया थाना क्षेत्र के हरदिया मोड़ के पास एनएच-139 पर घटी, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में जान गंवाने वाला युवक अमन कुमार, अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के मखदूमाबाद गांव का निवासी था। अमन अपने रिश्तेदार के यहां शादी का कार्ड देने ऑटो से जा रहा था। ऑटो में कुल पाँच लोग सवार थे, जो सभी इस टक्कर में घायल हो गए।


स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी तत्काल डायल 112 टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को सदर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही अमन कुमार ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। चार अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी को विशेष चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है।


हादसे के तुरंत बाद स्कॉर्पियो वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा घटना स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मृतक अमन कुमार के परिजनों ने स्कॉर्पियो के लापरवाह चालक और वाहन मालिक के खिलाफ मेहंदिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि वाहन की तेज गति और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।


पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार स्कॉर्पियो गाड़ी और उसके चालक की पहचान की जा सके। साथ ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम को भी सतर्क कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा तत्काल राहत और कानूनी कार्रवाई की जा रही है, लेकिन जरूरत है कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सख्त ट्रैफिक नियमों का पालन और निगरानी की जाए।