ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / arwal-news / अरवल में भीषण सड़क हादसा: एक ही गांव के दो छात्रों की दर्दनाक...

अरवल में भीषण सड़क हादसा: एक ही गांव के दो छात्रों की दर्दनाक मौत

अरवल में तेज रफ्तार डंपर ने दो छात्रों को कुचल दिया, मौके पर मौत। गांव में शोक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल। पुलिस ने डंपर जब्त कर चालक को किया गिरफ्तार।

19-Aug-2025 08:48 PM

By First Bihar

ARWAL: अरवल के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एनएच-139 पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर महावीर चौक के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे जिले को दहला दिया। अनियंत्रित डंपर चालक ने साइकिल से घर लौट रहे इंटर के दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 


जानकारी के मुताबिक यह  हादसा दोपहर कि बताई जा रही है।मृतक छात्रों की पहचान 18 वर्षीय दिवाकर कुमार, पिता राजीव रंजन, एवं 18 वर्षीय रिशु कुमार, पिता सुनील साव, दोनों निवासी प्रसादी इंग्लिश गांव के रूप में हुई है। दोनों छात्र अरवल शहर स्थित प्लस-टू जीए उच्च विद्यालय में पढ़ाई करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में महावीर चौक के समीप पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छात्र खून से लथपथ होकर सड़क पर ही दम तोड़ दिए।


घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना अध्यक्ष मोहम्मद अली साबरी, ट्रैफिक थाना अध्यक्ष समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को उठाकर सदर अस्पताल भेजा। इधर, सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे। मातम से पूरा सदर अस्पताल परिसर गूंज उठा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, वहीं घटनास्थल और गांव में भी सन्नाटा छा गया।दोनों छात्र एक ही गांव के रहने वाले थे और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करते थे। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे प्रसादी इंग्लिश गांव को शोकाकुल कर दिया। 


एक साथ दो होनहार छात्रों के चले जाने से गांववासी गहरे सदमे में हैं। मेहंदिया पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए टक्कर मारकर भाग रहे डंपर को मेहंदिया के पास पकड़ लिया और चालक एवं उपचालक को गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।अस्पताल परिसर में उस समय दिल दहला देने वाला मंजर था, जब अपनों को खो चुके परिजन शव की पहचान करने में भी मुश्किल महसूस कर रहे थे क्योंकि दोनों छात्र गंभीर रूप से जख्मी और खून से लथपथ हो चुके थे।


 माता-पिता और परिजनों का वहां मौजूद हर किसी की आंखों को नम कर गया।यह सड़क हादसा एक बार फिर से जिले की यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों के अनियंत्रित संचालन पर सवाल खड़े करता है। मुख्य मार्गों पर तेज रफ्तार व लापरवाह ड्राइविंग आए दिन मासूमों की जान ले रही है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाया जाए और सड़क सुरक्षा के सख्त नियम लागू किए जाएं।अरवल के इस हादसे ने न सिर्फ दो परिवारों की खुशियां छीन लीं बल्कि पूरे गांव में मातम पसर गया। दिवाकर और रिशु की असमय मृत्यु ने हर किसी का दिल दहला दिया। अब परिजनों को न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम करना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।