ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / arwal-news / अरवल पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ 2 धंधेबाज गिरफ्तार,...

अरवल पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ 2 धंधेबाज गिरफ्तार, 5.84 लाख कैश भी बरामद

अरवल पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में 2 धंधेबाज अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार। मौके से 5.84 लाख कैश, हथियार और कारतूस बरामद।

20-Sep-2025 07:19 PM

By First Bihar

ARWAL: अरवल पुलिस ने एसटीएफ की मदद से अवैध हथियार कारोबार का पर्दाफाश किया है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरेंज कुमार उर्फ टुनटुन शर्मा (पिता– महेंद्र शर्मा, ग्राम–बिथरा, थाना–मानिकपुर, जिला–अरवल) हथियार और कारतूस की खरीद-बिक्री करता है। 


मिली सूचना के आधार पर जब पुलिस ने उसे थाने पर लाकर पूछताछ की। तब अरेंज कुमार ने बताया कि वह औरंगाबाद के पौथू थाना क्षेत्र के लत्ता गांव के रहने वाले नागेन्द्र शर्मा के बेटे रविरंजन कुमार को कारतूस देने वाला था। उसने यह भी बताया कि अवैध कारोबार से अर्जित रकम उसके घर के ट्रंक में रखा हुआ है।


डीएसपी कृति कमल ने जानकारी दी कि आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी की गई। जांच में अरेंज कुमार के घर से 5,84,500 रुपये नकद (500 रुपये के 1067 नोट, 200 रुपये के 244 नोट, और 100 रुपये के 22 नोट), एक हॉकी बंदूक का बट और बॉडी, 7.65 मिमी के 99 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन, एक मेमोरी कार्ड और दो मोटरसाइकिल जब्त की गई।


इसके बाद एसटीएफ की मदद से माँझियावाँ मोड़ पर घेराबंदी कर रविरंजन कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी लंबे समय से अवैध हथियार और कारतूस की खरीद-बिक्री में संलिप्त थे। बरामद नकदी भी इसी गैरकानूनी कारोबार से अर्जित की गई है।इस कार्रवाई से अरवल पुलिस ने अवैध हथियार व्यापार पर बड़ी सफलता हासिल की है और सुरक्षा बलों की तत्परता का परिचय दिया है।