गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
29-Sep-2025 08:39 PM
By First Bihar
ARWAL: नवरात्रि के पावन अवसर पर जिलेभर में मां दुर्गा के पट खुलते ही श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सप्तमी पूजा के मौके पर मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ मां की पहली झलक पाने के लिए उमड़ पड़ी। जिले के मेहंदिया, पहलेजा, लोदीपुर देवी मंदिर समेत विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ मां की आराधना शुरू कर दी।
स्थानीय आचार्य अरुण पाठक ने बताया कि नवरात्रि में जो भी भक्त सच्चे मन और लगन के साथ मां की पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस विश्वास के साथ लोग मां की भक्ति में लीन दिखाई दिए। कई भक्त मां की प्रतिमा का दर्शन कर गदगद हो उठे, तो कई श्रद्धालु इस क्षण को यादगार बनाने के लिए अपने मोबाइल से मां की प्रतिमा के फोटो खींचते भी नजर आए।
मां की आराधना के साथ-साथ पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठानों और पाठ का दौर भी शुरू हो गया है। जगह-जगह देवी गीत और भक्ति संगीत की धुनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूजा समिति और प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। पंडालों में प्रकाश और स्वच्छता की व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की भी व्यापक स्तर पर तैनाती की गई है|