Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत बिहार में सेहत से खिलवाड़: ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सामान बेचने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा, लोगों में हड़कंप केंद्रीय बजट 2026-27 : विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देते हुए जन आकांक्षाओं की पूर्ति का ब्लूप्रिंट है यह बजट- नीतीश मिश्रा Road Accident : बिहार में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक, ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान बिहार के वकील ने जिंदा दारोगा का गयाजी में क्यों किया पिंडदान? जानिए.. झूठ-फरेब और ‘भिष्म प्रतिज्ञा’ की दिलचस्प कहानी बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले बिहार में साइबर क्राइम के दो बड़े मामले: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 27 लाख की ठगी, तो बिजली विभाग का अधिकारी बनकर 4 लाख वसूले Bihar Train News : बिहार बोर्ड परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 2 जोड़ी ट्रेनों का 5 हॉल्ट पर स्टॉपेज; छात्रों को राहत
06-May-2025 06:32 PM
By mritunjay
ARWAL: बिहार में निगरानी विभाग के लगातार एक्शन के बावजूद घूसखोर अधिकारी और कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। निगरानी विभाग की टीम ने 05 मई को अरवल से दो घूसखोर कर्मचारियों को रंगेहाथ घूस लेते दबोचा था। दोनों मिलकर एक सेवानिवृत शिक्षक से 50 हजार रुपए घूस ले रहे थे तभी विजिलेंस की टीम ने दोनों को मौके से धर दबोचा था। आज 6 मई को शिक्षा विभाग ने दोनों के ऊपर कार्रवाई की है।
प्रधान लिपिक मनोज कुमार को निलंबित करने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आयुक्त के सचिव-सह-क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, मगध प्रमंडल, गया को अनुशंसा पत्र भेजा है। वही कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार शर्मा का नियोजन तत्काल प्रभाव से नियोजन समाप्त कर सेवा से मुक्त कर दिया है। इसे लेकर अरवल के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है।
बता दें कि सोमवार 5 मई को बिहार के अरवल जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की थी। अरवल के जिला शिक्षा कार्यालय (DEO) में तैनात शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक मनोज कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार शर्मा को अरवल के भवानी होटल में एक रिटायर शिक्षक से सेवानिवृति का लाभ देने के एवज में 50,000/- (पचास हजार) रुपये घूस लेते दोनों कर्मचारियों को रंगेहाथ निगरानी ने दबोचा था। पीड़ित शिक्षक अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र के स्व. रामरूप सिंह के बेटे कृष्णनन्द सिंह ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दिनांक 21.04.25 को शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी मनोज कुमार, सहायक एवं संतोष कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर, दोनों डी०ई०ओ० कार्यालय, शिक्षा विभाग, जिला-अरवल द्वारा सेवांत लाभ का भुगतान करने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है।
निगरानी ब्यूरो ने पीड़ित की शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन के क्रम में आरोपी मनोज कुमार, सहायक एवं संतोष कुमार शर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर दोनों डी०ई०ओ० कार्यालय, शिक्षा विभाग, जिला अरवल द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्ता पवन कुमार-।।, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया था। जिनके द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मनोज कुमार, प्रधान लिपिक एवं संतोष कुमार शर्मा, कम्प्यूटर ऑपरेटर, दोनों डी०ई०ओ० कार्यालय, शिक्षा विभाग, जिला अरवल को 50,0००/- (पचास हजार) रुपये रिश्वत लेते डी०ई०ओ० कार्यालय के निकट भवानी होटल से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।
अभियुक्तों को पूछताछ के बाद विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में पेश किया गया जिसके बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इधर शिक्षा विभाग ने दोनों घूसखोर कर्मचारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रधान लिपिक मनोज कुमार निलंबित करने के लिए आयुक्त के सचिव-सह-क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, मगध प्रमण्डल, गया को अनुशंसा पत्र भेजा गया है वही कंप्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार शर्मा का नियोजन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। संतोष शर्मा को सेवा से मुक्त कर दिया है।