ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / arwal-news / Bihar News: बिहार के इस जिले में लापरवाह कर्मियों पर गिरी गाज, डीएम...

Bihar News: बिहार के इस जिले में लापरवाह कर्मियों पर गिरी गाज, डीएम के औचक निरीक्षण में कई धराए

Bihar News: अरवल के डीएम ने बंशी प्रखंड में औचक निरीक्षण कर गैरहाजिर अधिकारियों का वेतन स्थगित किया। यह कार्रवाई जनशिकायत के बाद की गई, जिससे सरकारी कार्यालयों में अनुशासन का संदेश गया।

17-Jun-2025 10:16 AM

By mritunjay

Bihar News: अरवल के डीएम कुमार गौरव ने सोमवार को बंशी प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई उस शिकायत के बाद की गई, जिसमें बताया गया था कि सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारी अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम कुमार गौरव सुबह 10:30 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंचे और सभी विभागों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यस्थलों से अनुपस्थित पाए गए। इस लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए डीएम ने सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन एवं मानदेय अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया।


डीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को समय पर सेवाएं देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि अब केवल बॉयोमैट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही वेतन भुगतान किया जाएगा।