Bihar budget 2026 : पटना में बनेगा शिप रिपेयर सेंटर, बजट 2026 में बिहार को और क्या मिला? जानें पूरी जानकारी Union Budget 2026: नए बजट में क्या हुआ सस्ता-महंगा ? आज से इन चीजों के बढ़ेंगे दाम, देखें पूरी लिस्ट Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने बताया, इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं; सरकार इन कामों पर दे रही अधिक ध्यान New tax rules : इनकम टैक्स एक्ट 2025: नए नियम 1 अप्रैल 2026 से होंगे लागू, रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा घोषित; मोटर एक्सीडेंट क्लेम पर छूट Budget 2026 : भारत में आयुर्वेद के लिए खुलेंगे तीन नए AIIMS,आयुष फार्मेसी सुधार और मेडिकल टूरिज्म के लिए नई पहल India Budget 2026 : दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर और 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद का ऐलान, 5 रीजनल मेडिकल हब भी बनाए जाएंगे; जहाज मरम्मत सुविधा की भी घोषणा बजट 2026: राष्ट्रीय जलमार्ग से जुड़ेगा पटना, बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एलान; सी-फ्लेन योजना और आत्मनिर्भर भारत निधि में 2000 करोड़ का टॉपअप Budget 2026 : बायो फार्मा और सेमी कंडक्टर पर सरकार का बड़ा टारगेट..', निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में MSME पर ख़ास जोड़; टेक्सटाइल सेक्टर को भी बूस्टर Union Budget 2026 : निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट रखी, आत्मनिर्भर भारत पर जोर; जॉब, किसान और आम आदमी पर फोकस... Ayushman Bharat Yojana : केंद्रीय बजट 2026: रिकॉर्ड 9वीं बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट, इन 5 बड़ी घोषणाओं पर टिकी नजर
16-Jun-2025 06:37 PM
By mritunjay
ARWAL: चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। खासकर बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अभी तक बारिश नहीं होने के कारण मौसम काफी गर्म हो गया है। इसे देखते हुए अरवल के डीएम ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने जिले के सभी स्कूलों को 22 जून तक बंद रखने का आदेश दिया है। भीषण गर्मी में बच्चों को होने वाली परेशानी के मद्देनजर उन्होंने यह आदेश जारी किया है।
अरवल जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है। जिला दण्डाधिकारी कुमार गौरव (भा.प्र.से.) ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए 17 जून से 22 जून 2025 तक जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल व आँगनवाड़ी केन्द्रों सहित) में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है।
गौरतलब है कि पहले से ही सरकारी विद्यालयों में विभागीय निर्देशानुसार शिक्षण कार्य स्थगित कर दिया गया था, लेकिन सूचना मिल रही थी कि कई निजी विद्यालय अब भी शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए यह सख्त कदम उठाया है।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी निजी विद्यालय प्रबंधन को उक्त आदेश का सख्ती से पालन करना होगा और किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि आयोजित नहीं की जाएगी। यह निर्णय बच्चों को लू व गर्मी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। यह आदेश 16 जून 2025 को जिला दण्डाधिकारी के हस्ताक्षर एवं न्यायालय मुहर से जारी किया गया है और इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों एवं विद्यालय प्रबंधन से सहयोग की अपील की है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।